अतिवृष्टि और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अबतक 84 लोगों की मृत्यु
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 36 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में कल तक भारी वर्षा होने की संभावना है।
राज्य में मानसून सीजन के दौरान अब तक अतिवृष्टि और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में 84 लोगों की मृत्यु हुई है। साथ ही 47 लोग घायल हुये और 18 अभी भी लापता हैं। इस बीच, भूस्खलन के चलते कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के चलते आवाजाही के लिये पूरी तरह से बंद है।
तेज बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं।
इसके अतिरिक्त, बिजली और जल आपूर्ति सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
This post was published on 23/08/2023 9:05 AM