• Fri. May 1st, 2026

    महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

    Byswati tewari

    Aug 25, 2023
    web fast news logo


    बागेश्वर-कांग्रेस सेवादल की ओर से काफलीगैर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। भाजपा शासनकाल में राज्य का विकास अवरूद्ध हो गया है।

    महंगाई चरम पर है।युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। डबल इंजन की सरकार खोखले दावे कर जनता को गुमराह कर रही है।बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में जनता कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाकर भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी।सेवादल के सदस्य प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लगातार रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और युवा पीढ़ी रोजगार के लिए पलायन को मजबूर है।व्यापारी वर्ग भी भाजपा के कुनीतियों से परेशान चल रहा है।सरकार व्यापारियों की मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रही है।भाजपा से परेशान जनता बागेश्वर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।नंदा वल्लभ पांडे ने कहा कि जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर है।बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।


    इस इस अवसर पर इस अवसर पर आनंद राम, रंजीत रौतेला, घनश्याम रौतेला ,मदन राम ,नवीन जोशी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।जनसंपर्क अभियान में राजेंद्र प्रसाद, मोहन सिंह, हरीश राम नवीन जोशी विशन नाम, सुरेंद्र रौतेला, महेंद्र रौतेला, कृष्ण राम, भगवत सिंह, केसर सिंह, उदय सिंह, विनोद रौतेला, रंजीत रौतेला आदि भी शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed