X

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव पदाधिकारियों के लिए शुरू हुई नामांकन की प्रकिया

अबतक 20 नामांकन पत्र वितरित

अल्मोडा – जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के आगामी 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। जिसमें चुनाव समिति के प्रभारी भगवती प्रसाद पांडे द्वारा नामांकन पत्रों का वितरण किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए केवल सती, जमन सिंह बिष्ट और महेश चंद परिहार के द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए।

उपाध्यक्ष पद हेतु कुंदन सिंह लटवाल, कविंद्र पंत और दीवान सिंह लटवाल के द्वारा खरीदे गए। महिला उपाध्यक्ष के लिए भावना जोशी व अमिताभ चौधरी के द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए।

सचिव पद के लिए दीप जोशी ने एकमात्र नामांकन पत्र खरीदा है। उप सचिव के लिए मोहन सिंह देवली, प्रेम राम आर्य, राजा हृदेश अंडोला ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। संप्रेक्षक पद हेतु चंदन सिंह बगड़वाल ने एक नामांकन पत्र खरीदा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए रोहित सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र लिया है।

सहकोषाध्यक के लिए मुकेश कुमार ने पत्र खरीदा और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए भोले शंकर जोशी ने एक नामांकन पत्र खरीदा है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए नारायण सिंह जीना, फलाव गस्याल, कृष्ण गोस्वामी दीपक सिंह नेगी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।

इस प्रकार अब तक अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र, महिला उपाध्यक्ष के लिए दो नामांकन पत्र तथा सचिव हेतु एक और उपसचिव हेतु तीन और संप्रेक्षक हेतु एक कोषाध्यक्ष हेतु एक, सहकोषाध्यक्ष हेतु एक पुस्तकालय अध्यक्ष हेतु एक एवं कार्यकारिणी सदस्य हेतु चार नामांकन पत्रों का वितरण किया गया है तथा सभी पदों हेतु कुल 20 नामांकन पत्रों का वितरण किया गया है।

This post was published on 02/09/2023 12:30 PM

Categories: सबसे FAST
Tags: almora news
swati tewari: working in digital media since 5 year