X

दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद को आजीवन कारावास

पहले से अन्य हत्या मामले में काट रहे सजा

1995 के दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सांसद प्रभुनाथ सिंह को दोषी ठहराने के कुछ दिनों बाद, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के राजनेता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को इलेक्शन के दौरान वोट न देने पर दो लोगों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन्होंने बिहार के छपरा में 18 साल के राजेंद्र राय और 47 साल के दरोगा राय की एक मतदान केंद्र के नज़दीक हत्या की थी।

प्रभुनाथ सिंह ने दोनों को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने प्रभुनाथ के कहने के मुताबिक मतदान नहीं किया था

इस मामले में सिंह को 2008 में निचली अदालत और 2012 में पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल, अभय एस ओक और विक्रम नाथ की बेंच ने कहा है कि मामले में प्रभुनाथ के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

पहले जेडीयू और बाद में आरजेडी में रह चुके प्रभुनाथ को 2017 में विधायक अशोक सिंह की हत्या में भी दोषी करार दिया गया था। इस मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सज़ा मिली थी। फिलहाल वह झारखंड की हजारीबाग जेल में बंद हैं।

मामले पर मौखिक टिप्पणी करते हुए जस्टिस एसके कौल, एएस ओका और विक्रम नाथ की पीठ ने कहा कि वह आईपीसी की धारा 307, हत्या के प्रयास के तहत अपराध के लिए सात साल की जेल की सजा देने पर भी विचार कर रही है। पीठ ने सिंह के वकीलों से कहा, “हमने पहले ही घोषणा कर दी है… आपको जल्द ही आदेश मिलेंगे।”

अदालत ने यह भी कहा, “हम मुआवजा देने के इच्छुक हैं… राज्य का आचरण- राज्य को भी धारा 357ए (पीड़ित मुआवजा योजना) के तहत मुआवजा देना होगा… दोनों मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये और घायलों के लिए 5 लाख रुपये। प्रतिवादी 2 (सिंह) और राज्य अलग-अलग, ”पीठ ने कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धारा 307, हत्या के प्रयास के तहत अपराध के लिए उन्हें सात साल जेल की सजा भी काटनी होगी।

This post was published on 02/09/2023 11:32 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year