X

राष्ट्रीय पोषण माह: महिलाओं व किशोरियों को दी गई स्थानीय फसलों के लाभ के बारे में जानकारी

देहरादून। डोईवाला विधान सभा के जॉलीग्रांट एवं भोगपुर सेक्टर में पोषण माह के अंतर्गत क्षेत्रीय सुपरवाइजर सालिता अग्रवाल द्वारा सुपोषित, साक्षर ,सशक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को, स्थानीय फल साग सब्जियों, दालों के विषय में जानकारी दी गई ।

अभियान के तहत महिलाओं को 6 माह के शिशु को स्तनपान कराने के फायदे गिनाए गए ।साथ ही दूध के सेवन के साथ-साथ ही शिशु को दलिया, खिचड़ी, हलवा, दाल आदि के सेवन से मिलने वाले पौष्टिक आहार की भी जानकारी दी गई । साथ ही डेंगू से रोकथाम के विषय में विस्तार से समझाया गया एवं किशोरियों को विभागीय योजनाओं नंदा गौरा के विषय में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सीमा देवी, लक्ष्मी कोठियाल, संतोष देवी, दीपा देवी, रीमा देवी, राधा चौहान, कु लक्ष्मी, कनुप्रिया, निधि गुप्ता, रेनू चौधरी, निशा देवी, आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

This post was published on 09/09/2023 3:17 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post