X

पेट्रोल पंप पर दो माह से ईंधन संकट, दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने उपरोक्त मामले का संज्ञान लिया,पूर्ति निरीक्षक ने जारी किया नोटिस

अल्मोड़ा-बाड़ेछीना स्थित पेट्रोल पंप में पिछले लगभग दो माह से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित रहने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक,राजस्वग्राम बाड़ेछीना द्वारा पेट्रोल पंप स्वामी को नोटिस जारी कर शीघ्र ईंधन आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी नोटिस के अनुसार अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर स्थित यह पेट्रोल पंप लंबे समय से ईंधन उपलब्ध न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने कहा है कि इस संबंध में पूर्व में भी दूरभाष के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।


नोटिस में उल्लेख किया गया है कि मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों को ईंधन भरवाने के लिए अल्मोड़ा तक जाना पड़ रहा है। साथ ही वर्तमान पर्यटन सीजन को देखते हुए क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ईंधन आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पेट्रोल पंप स्वामी की होगी।इस नोटिस की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा एवं जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है। भ्रमण के दौरान डीजल-पेट्रोल की समस्या से अवगत कराया इस मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभाग से कहा। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल के समक्ष लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की किल्लत पर चिंता जताई । उन्होंने कहा था कि बाड़ेछीना क्षेत्र से गुजरने वाले स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों को ईंधन न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिल्खवाल ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पेट्रोल पंप पर नियमित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा।

This post was published on 08/05/2026 10:46 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post