धारानौला टेक्सी स्टैंड के पास एक वृहद सफाई अभियान चला कर पूज्य महात्मा गाँधी जी को स्वछान्जली दी l
अल्मोड़ा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफाई /स्वच्छता अभियान के तहत बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में धरानौला टेक्सी स्टैंड के पास एक वृहद सफाई अभियान चला कर पूज्य महात्मा गाँधी जी को स्वछान्जली दी गयी l जिसमे आस पास के क्षेत्रो में साफ़ सफाई की गयी कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओ के अलावा स्थानीय लोगो ने बड-चढ़ कर भागीदारी की l
यहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि अगर आप स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।इसलिए घर और आसपास सफाई रखें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
इस कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य कविन्द्र पांडे ,रिटायर्ड सूबेदार आनंद सिंह सिजवाली आगनबाड़ी कार्यकर्ती चीनाखान पुष्पा जोशी,हेम चन्द्र जोशी, संजय कुमार जोशी, सोनू सिज़वाली, सुधांशु जोशी, अनुज जोशी, विवेक जोशी कंचन बहुगुणा, पूर्व प्रोफेसर दया पंत, एल एम पंत, जया पंत,भावना जोशी, ममता कर्नाटक के अलावा अनेको लोगो ने भागीदारी की l
अल्मोडा - जिला प्रशासन द्वारा आज कोसी नदी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत कोसी बाजार स्थित नदी तट पर जिलाधिकारी वंदना ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को शपथ दिलाकर की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक दिवसीय अभियान प्राणदायिनी कोसी…
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के न्यू छात्रा छात्रावास के आस पास विधार्थियों द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसे छात्रावास की अधीक्षिका साक्षी तिवारी द्वारा संचालित किया गया।इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका साक्षी ने कहा कि छात्रावास के आस पास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने और…
ढूँगाधारा में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति, मानस स्कूल में चलाया सफाई अभियान आज दिनांक 31 मार्च 2024 को (कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) के संयुक्त प्रयास से रामलीला मैदान ढूँगा धारा अल्मोड़ा के आसपास क्षेत्र रास्ते और नालियों की (सफाई अभियान…