X

अल्मोड़ा (बड़ी ख़बर): SSJ परिसर के छात्र ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU परिसर के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र के इस आत्मघाती कदम के बाद एसएसजे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक सरकार की आली स्थित एसएसजे कैंपस के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में एक छात्र अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। आज सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो हास्टल के दूसरे छात्रों ने खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे में लटका हुआ था। आनन फानन मे छात्रों ने इसकी सूचना एसएसजे विवि परिसर प्रशासन को दी।

सूचना के बाद कोतवाली अल्मोड़ा व बेस चौकी पुलिस मौके पर हॉस्टल पहुंची।

जैसे तैसे दरवाजा तोड़ पुलिस ने कमरे में पहुंची। लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर रही है।

This post was published on 16/12/2023 6:50 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year