X

नैनीताल: खनस्यू क्षेत्र से छह पेटी अवैध शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, खनस्यू क्षेत्र से 06 पेटी अवैध शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशे की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक- 16/12/2023 को भुवन राणा, थानाध्यक्ष खनस्यू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खनस्यू कस्बे में एक दुकान संचालक कब्जे से कुल 05 पेटी देशी शराब मार्का पिकनिक कीमती लगभग बीस हजार रुपए बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाने में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी-


विपिन सुयाल पुत्र बद्रीदत्त सुयाल निवासी ग्राम हैड़ाखान थाना खनस्यूं से पाँच पेटी देशी शराब बरामद हुईं।


पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा 2. का0 ललित आगरी
  2. का0 पान सिंह
  3. का0 जयकिशन सिंह 5. का0 कश्मीर कंबोज

This post was published on 16/12/2023 9:49 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year