• Fri. May 1st, 2026

    दुःखद! उत्तराखंड सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन

    उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए दुःखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड फिल्म जगत की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री गीता उनियाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थी जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस लिया और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

    हाल ही में रिलीज हुई जय मां चारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है। जिसको देखकर ये कह पाना मुश्किल था कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। बीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका में मुख्य नायिका उधिना की बेहतर भूमिका निभाने वाली गीता का उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल का सफर रहा।इस दौरान उन्होंने मेरु गाँ, कन्यादान, खैरी का दिन, जय मां धारी देवी समेत करीब 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्मों तथा 300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम किया। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली गीता एक सम्पन्न परिवार से संबंध रखती थी। घर में पति और एक बेटा भी है।

    उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के साथ- साथ गीता उनियाल के प्रशंसक शोक में हैं। पूरे राज्य में दुःख के बादल छाए हुए हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed