X

गुलदार से दहशत बढ़ती जा रही, फिर पाँच महिलाओं पर हमला

श्रीनगर क्षेत्र में गुरुवार को गुलदार ने पांच महिलाओं को घायल कर दिया। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम सभा नैथाणा में घास लेने गई तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया। घायल महिलाओं को बेस चिकित्सालय श्रीकोट में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा नैथाणा के पास मल्या नैथाणा में घास लेने गईं मेघना (27), सुमित्रा (30) और सम्पता देवी (70) पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गुलदार ने हमला बोल दिया। पास में ही गश्त कर रहे वन कर्मियों ने महिलाओं को किसी तरह से बचाया। ग्राम प्रधान नैथाणा आशा देवी भट्ट ने बताया कि महिलाओं के हाथ और पांव में गुलदार के पंजों के निशाना मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर कीर्तिनगर रामपुर के पास पैण्डुला गांव में शाम छह बजे गोशाला जा रही कुसुमलता को भी गुलदार ने घायल कर दिया। ग्राम प्रधान पैण्डुला सरोजनी देवी ने बताया कि महिला को बेस अस्पताल ले गए हैं। माई पर हमलाः कीर्तिनगर के डांग कडाकोट ढुंढेश्वर महादेव मंदिर की माई बसंत गिरी को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल माई को क्षेपं सदस्य डांग कडकोट बिरेंद्र रावत ने अपने वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया।

This post was published on 23/02/2024 3:32 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post