X

25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोला जाएगा हेमकुंड साहिब

गोपेश्वर: उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध हिमालयी सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खुलेंगे।

चमोली में स्थित तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह जानकारी गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने आज देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट के दौरान दी।

श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि धाम के कपाट 25 मई को खुलेंगे और 10 अक्टूबर को बंद होंगे।

उन्होंने कहा, तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि वे तदनुसार तीर्थयात्रा की योजना बनाएं।

This post was published on 23/02/2024 3:16 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year