बीच राह reel बनाना पड़ा भारी, train की चपेट में आने से युवती की मौत
हरिद्वार। सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी।बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं।इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी. उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि, हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- आख़िरकार RTI का हुआ असर आम जनता की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय में लगा नया सूचना पट l
- तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर ,एक की हालत नाजुक l
- सेवा, संवेदना और सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण – आनन्द राम l
- सूचना विभाग कर्मी हरीश सिंह बिष्ट( हरदा ) से 41 वर्षों की सेवा के उपरांत हुए सेवानिवृत्त।
- उन्नत बीज और वैज्ञानिक तकनीक से समृद्ध होंगे अल्मोड़ा के किसान: घनेली में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
This post was published on 02/05/2024 4:01 AM