उत्तराखंड मौसम: बदले रहेंगे मौसम के मिजाज, ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक दिन येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 11 मई – 12 मई तक तेज झक्कड़ हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 13 तक मौसम का मिजाज बदलाव की संभावना है। प्रदेश के जनपदों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से जान माल की हानि भी हो सकती है।
सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य के सभी जनपदों में 10 से 12 मई यानी तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l
- कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे की गई बढ़ोतरी के विरोध मै मोदी क़ा किया पुतला दहन l
- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि पर विधायक मनोज तिवारी का प्रहार,होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस l
- आख़िरकार RTI का हुआ असर आम जनता की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय में लगा नया सूचना पट l
