• Fri. May 1st, 2026

    पानी से भी सस्ता मिलता है इस देश में पेट्रोल

    दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पानी से सस्ता पैट्रोल मिल रहा है। कच्चे तेल का सबसे भंडार दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में है। कई साल तक दुनिया का सबसे सस्ता तेल इसी देश में मिलता था लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आज दो देश उससे आगे निकल गए हैं। अब दुनिया में सबसे सस्ते तेल के मामले में ईरान पहले और लीबिया दूसरे नंबर पर है। पश्चिम एशियाई देश ईरान के पास भी तेल का बड़ा भंडार है। इस देश में पेट्रोल का रेट 0.029 डॉलर प्रति लीटर है। भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो यह राशि 2.42 रुपए बैठती है। यानी 30 लीटर की टंकी के लिए आपको 72.6 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

    भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल का रेट 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर से ज्यादा है। आयरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, यूके, स्पेन, चेक गणराज्य, चिली, रोमानिया, मेक्सिको, यूक्रेन, कनाडा, इथियोपिया, साउथ अफ्रीका, तुर्की और साउथ कोरिया में पेट्रोल की कीमत भारत से ज्यादा है। ईरान के बाद दुनिया में सबसे सस्ता तेल उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में मिल रहा है। इस देश में पेट्रोल की कीमत 0.031 डॉलर प्रति लीटर है जो भारतीय रुपए में 2.59 रुपये बैठती है। वेनेजुएला में अब पेट्रोल कीमत 0.035 डॉलर यानी 2.92 रुपए प्रति लीटर है।

    मिस्र, कुवैत, अल्जीरिया, नाइजीरिया, कजाकस्तान, रूस, सऊदी अरब, यूएई, इंडोनेशिया और पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत एक डॉलर से कम है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 0.982 डॉलर यानी करीब 82 रुपये लीटर है। भारत में पेट्रोल की औसत कीमतद1.252 डॉलर यानी करीब 104.43 रुपये बैठती है। अमेरिका, बांग्लादेश, अर्जेंटीना, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और चीन में पेट्रोल भारत से सस्ता है।

    बता दें कि दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांकांग में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 3.212 डॉलर यानी 268.06 रुपये खर्च करने होंगे। दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल मोनैको में पेट्रोल की कीमत 2.312 डॉलर है। यूरीपीय देशों डेनमार्क, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, इटली और फ्रांस में पेट्रोल की कीमत दो डॉलर प्रति लीटर से अधिक है।

    • आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश

    • अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l

    • राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l

    • डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed