खीर खाने के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत आठ लोग बीमार
देहरादून। खीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत आठ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार शाम को झंगोरे की खीर खाई थी।
इसके बाद ही अचानक आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई।गंगोत्री धाम में खीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग होने से मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित आठ लोग बीमार हो गए। सभी को धाम के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार शाम को झंगोरे की खीर खाई थी। इसके बाद ही अचानक आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को धाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।हालांकि मंदिर समिति की तरफ से इस मामले में कोई कुछ बोल नहीं रहा है। सूत्रों की माने तो गत वर्ष भी मंदिर समिति के भंडारे का खाना खाने से कुछ लोग बीमार हुए थे। नाम न बताने की शर्त पर धाम से ही जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि करीब पांच से छह वर्ष पूर्व यात्रियों के लिए राशन का टेंडर लगता था, जिस आधार पर मंदिर समिति यात्रियों के भोजन के लिए लंगर लगाती थी। लेकिन अब बिना टेंडर के राशन आता है, जो कि मात्र मंदिर समिति तक ही सीमित रहता है। इसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है।
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश

- अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l

- राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l

- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l






