भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।
Uttarakhand Weather update: कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अल्मोड़ा और चम्पावत में…
Uttrakhand weather alert: सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का…
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 9 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर कई दौर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश , बिजली गिरने, भूस्खलन और जलभराव…