Uttarakhand Weather update: कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अल्मोड़ा और चम्पावत में भी दिनभर रुक रूककर बारिश के आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अल्मोड़ा, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश भर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से बिजली चमकने और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट हर जिले के लिए जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून तक प्रदेश में इसी प्रकार से हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।देहरादून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। देहरादून में रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे और 10:30 बजे के बाद लगभग 4 घंटे तक देहरादून में जमकर बारिश हुई।
This post was published on 16/06/2025 2:54 AM