X

Almora: खुले पानी की टंकी में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट के पास खुले पानी की टंकी में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत की ख़बर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार शाम से लापता था।बता दें कि यहां अल्मोड़ा में कलेक्ट्रेट के ऊपर पार्किंग बन रही है,उसके पास पानी एकत्रित होने से वहां पानी ने टंकी की सी शक्ल ले ली थी,उसमें डूबकर तलालबाड़ी गांव के 9 वर्षीय कार्तिक पुत्र हरीश​ सिंह बिष्ट की मौत हो गई। बच्चा कल शाम 4 बजे से लापता था,उसके घर वालों और आस पड़ोस के लोगों ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन वह नही मिला और आज सुबह यह दुखद सूचना मिली।बताया जा रहा है कि तीन बच्चे शाम को खेल रहे थे और उन्होंने टंकी में छलांग लगा दी,जिसमें से एक बच्चा डूब गया।,यह देखकर दोनों बच्चे वहां से भाग गएएइधर आज सुबह टंकी के पास बच्चे का शव बरामद हुआ। वहीं इस ख़बर से परिवार और माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

This post was published on 09/08/2024 1:55 PM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year