X

Uttarakhand कोसी नदी में डूबने से छात्र की मौत

सोलह वर्षीय छात्र की कोसी नदी में डूबने से मौत रामनगर से दुखद खबर सामने आई है। यहां सोलह वर्षीय छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र का पत्थर में पैर फिसल गया जिस कारण वह गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई।रामनगर में कोसी नदी में मंगलवार को नहाते समय एक 16 वर्षीय छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जीशान खान पुत्र मोहम्मद नजरे आलम निवासी टांडा मल्लू के रूप में हुई है। जीशान टांडा मल्लू के एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद जीशान अपने दोस्तों के साथ गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गया था। नहाते समय जीशान का पैर नदी के पत्थरों पर फिसल गया, जिस कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर किया, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक जीशान अक्सर दोस्तों संग नदी में नहाने जाया करता था। घटना के वक्त वह पुल के पास गहरे पानी में चला गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक के पिता मोहम्मद नजरे आलम दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है और वह रामनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। कोतवाल अरुण कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

This post was published on 21/05/2025 6:51 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year