• Fri. May 1st, 2026

    केदारनाथ उपचुनाव 2024: वोटिंग शुरू, 90000 से अधिक मतदाता लेंगे फैसला

    उत्तर प्रदेश की 9 और उत्तराखंड की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया. मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह ही भारी संख्या में मतदाता अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। यूपी में वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी, तो वहीं उत्तराखंड में 8 बजे से वोटिंग शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। यूपी की 9 सीटों पर कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। यूपी उपचुनाव में 36 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी आज मतदान होगा. केदारनाथ सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी की आशा नौटियाल और कांग्रेस के मनोज रावत के बीच है।

    इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। आज केदारनाथ विधानसभा के 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं

    07-केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव

    • कुल मतदाता 90 हजार 875
    • पुरुष मतदाता – 44 हजार 919 पुरुष
    • महिला मतदाता- 45 हजार, 956
    • कुल पोलिंग बूथ – 173

    -07-केदारनाथ विधान सभा को 02 जोनल एवं 27 सेक्टर में बांटा गया है।

    – सुरक्षा की दृष्टि से वन क्षेत्र में क्षेत्रीय वन अधिकारियों को तथा संवेदनशील बूथों पर सीपीएफ टीम भेजी गई है।

    – 130 मतदान बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed