Earthquake in Uttarakhand: लोग गहरी नींद में, एक जोरदार कंपन महसूस, मची अफरा-तफरी
Earthquake in Uttarakhand: लोग गहरी नींद में, एक जोरदार कंपन महसूस, मची अफरा-तफरी
शनिवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ जनपद में सुबह 4 बजे, जब लोग गहरी नींद में थे, एक जोरदार कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर दौड़े और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। यह झटका करीब 15 सेकेंड तक महसूस किया गया, लेकिन जैसे ही भूकंप शांत हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल रही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। चंपावत और अन्य पड़ोसी जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्थिति सामान्य है किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं।
8 दिन में चौथा झटका, यहाँ देर रात 3.3 तीव्रता का भूकंप हरियाणा के रोहतक में बुधवार देर रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रोहतक शहर से मात्र 17 किलोमीटर पूर्व में धरती के 10 किमी गहराई में था। खेरी सांपला और खरखौदा जैसे आस-पास…
आज मंगलवार को आए अचानक भूकंप के झटकों से लोग सहम से गए। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्र के लोगों ने इस भूकंप को महसूस किया। इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पहले माना जा रहा था कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कुशमाण पोखरी गाँव…
उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके, अबतक 9 बार डोल चुकी धरती उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले छह दिनों में उत्तरकाशी की भूमि 9 बार भूकंप के झटकों से डोल चुकी है । हालांकि भूकंप से किसी…