X

भिक्षा नहीं शिक्षा दे संदेश लेकर लोगों के बीच पहुंच रही हैं अल्मोड़ा पुलिस की AHTU व ऑपरेशन मुक्ति टीम

देवेंद्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा / नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति अभियान श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी AHTU निरीक्षक श्रीमती जानकी भंडारी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं शिक्षा दे” अभियान में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा सत्यापन/चिन्हिकरण की कार्यवाही की जा रही हैं।

जिस क्रम में टीम द्वारा नगर के करबला, चौसली, लोधिया स्थिल होटल, ढ़ाबे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान होटल, ढाबा मालिकों को अपने कर्मचारियों का सत्यापन करने तथा कर्मचारियों से सम्बंधित समस्त विवरण पूर्ण करने की हिदायत दी गई।

साथ ही होटल, ढाबा मालिकों को जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने,बालश्रम सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

इसके अतिरिक्त होटल, ढाबा, पार्लर आदि में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन कराने हेतु जागरुक कर टीम द्वारा लोधिया में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को भी जांचा। मकान मालिकों को बिना सत्यापन करें किसी भी अनजान व्यक्ति को किराए पर कमरा ना दें हेतु बताया गया।
ऑपरेशन मुक्ति टीम-
1. अपर उ0नि0 श्री त्रिभुवन सिंह
2.अपर उ0नि0 श्री कैलाश चन्द्र
3.कानि0 श्री जगदीश मेहता
4.म0कानि0 श्रीमती मोनिका जोशी
5.कानि0 श्री विक्रम सिंह

This post was published on 23/03/2025 10:51 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year