X

अल्मोड़ा पुलिस के द्वारा बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन मुक्ति ” अभियान

Almora – पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन मुक्ति ” अभियान के नगर के विभिन्न जगहों पर बैनर व पम्पलेट लगाकर लोगों को किया जागरुक प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर के टैक्सी स्टैण्ड, माल रोड व चम्पानौला, नंदा देवी, लाला बाजार, चौक बाजार आदि जगहों पर पम्पलेट बांटकर व बैनर लगाकर लोगों को छोटे बच्चों को बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें ।
अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है ।
अभियान के दौरान आँपरेशन मुक्ति टीम के कानि0 अनिल कुमार, कानि0 बालम सिंह, महिला का0 पायल मौजूद रहे।

This post was published on 09/09/2022 10:14 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post