X

CBSE 10वीं 12वीं छात्रों के दोबारा कॉपी चेक कराने के लिए आवेदन शुरू

सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा 2025 के बाद की प्रक्रिया शुरू करने के लिए घोषणा कर दी है और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है छात्र 21 मई यानी आज से स्कैन की गई उत्तर पत्रिकाओं और रिवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने के बाद काफी ऐसे छात्र हैं जो कि अपने रिजल्ट को लेकर बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है और उन्हें लगता है कि उनके अंक अधिक आने चाहिए थे लेकिन उन्हें कम अंक प्राप्त हुए हैं तो इन सभी छात्रों के लिए एक और मौका दिया जा रहा है यह सभी छात्र अपनी कॉपी प्राप्त करके दोबारा कॉपी चेक करा सकते हैं सीबीएसई द्वारा इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है 21 मई से दिए गए शेड्यूल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक सही से नहीं दिए गए हैं तो स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करके अंकों के सत्यापन और रिवैल्युएशन के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

CBSE सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है सीबीएसई 12 के छात्र 21 मई से 27 मई 2025 के बीच ₹700 प्रति विषय शुल्क के साथ अपनी स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके बाद वे 28 मई से 3 जून तक मार्क्स वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए ₹500 प्रति उत्तर पुस्तिका जबकि रिवैल्युएशन के लिए ₹100 प्रति प्रश्न के हिसाब से आवेदन शुल्क देना होगा।

सीबीएसई ने दसवीं के छात्रों के लिए भी पूरा कार्यक्रम जारी किया है दसवीं के छात्र 27 मई से 2 जून के बीच ₹500 प्रति विशेष शुल्क के साथ स्कैन की गई आंसर शीट के लिए अप्लाई कर सकते हैं इसके बाद 3 जून से 7 जून तक वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए ₹500 और रिवैल्युएशन के लिए प्रत्येक प्रश्न का ₹100 शुल्क देना होगा।

छात्रों को आवेदन करने के लिए सीधे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चले जाना है और होम पेज पर दिए गए रिवैल्युएशन और री वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना है इसके बाद आपको अपना पंजीकरण करना है और अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लेना है इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और आवेदन शुल्क के साथ सबमिट कर देना है।

This post was published on 21/05/2025 2:36 AM

Tags: CBSE board
D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........