X

प्रोजेक्ट प्रगति; मंडुवे, ज्वार के लड्डू, बिस्किट, व नमकीन बनाना सीख रही महिलायें

टिहरी गढ़वाल। लक्षमोली भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित और रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति: इम्पावरिंग वूमेन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 14 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) के अंतर्गत महिलाओं ने मिलेटस (मंडुवे, ज्वार) के लड्डू, बिस्किट, व नमकीन बनाना सीख रही है अब तक महिलाओं ने मंडुवे , ज्वार के लड्डू, बिस्किट व नमकीन बना के बेचना भी शुरू किया है, इससे महिलाओं को आमदनी हुई है यह देखकर महिलाएं समूह उद्यम बनाकर इसे बाजार तक पहुंचाने के लिए उत्सुक है। ग्राहको ने कहा कि मिलेट्स के उत्पाद स्वास्थ के लिए लाभकारी है यदि महिलाएं इसे बनाती है तो हमें नियमित शुद्ध मिलेट्स के उत्पाद मिलेंगे। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मिलेट्स एक्सपर्ट सुदेश , ईडीआईआई से परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह कुशवाह और हिम्मत सिंह रौतेला एवं समूह की महिलाएं आदि मौजूद थी।

This post was published on 22/05/2025 1:07 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post