X

Uttarakhand तेज रफ्तार कार ट्रोले से टकराई, चार की मौत

देहरादून, 22 जून।थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र अंतर्गत आशारोड़ी के पास आज तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा आज सुबह करीब 3:10 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार सफेद मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, सीमेंट से भरे ट्रोले (HR 63 F 5353) से पीछे से टकरा गई।

कार में सवार सभी युवक हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान अंकुश पुत्र अजीत, पारस पुत्र जयकरण, दोनों निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत; अंकित पुत्र राजेश, निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद; तथा नवीन पुत्र नरेश, निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि कार में सवार पांचवें युवक विनय पुत्र विजय, निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत को गंभीर हालत में उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके देहरादून पहुंचने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This post was published on 22/06/2025 8:58 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........