मानसून के दौरान लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक
मानसून के दौरान लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक
उत्तराखंड राज्य में मानसून की अवधि के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। जिसको लेकर शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों में ही डीएम की मंजूरी के बाद छुट्टी मिलेगी। मानसून अवधि के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे। मानसून अवधि के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय के रूप में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। सभी कार्यदायी संस्थाएं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संकरी सड़कों, कमजोर सेतुओं को चिह्नित करते हुए उनकी सुरक्षा के उपाय पहले ही सक्षम अधिकारी स्तर से किए जाएं।
अधिकारी आमजन को ध्यान में रखकर ही कार्य करें- सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति, वर्ग तक पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी…
सत्ता के नशे में चूर इन बाहुबली नेताओं को उखाड़ फेंकना आज बेहद आवश्यक हो गया है- कर्मचारी अल्मोड़ा-विगत दिनों लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के साथ एक छुटभय्ये नेता के द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है जिससे कर्मचारियों में काफी उबाल है।इस घटना के विरोध…
वनाग्नि को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के कई अधिकारी निलंबित मुख्यमंत्री के निर्देश पर वनाग्नि को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के 10 कार्मिकों को निलंबित किया गया है। अन्य कुछ कार्मिकों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को…