X

भैसियाछाना ब्लॉक के पंचायत चुनावों में भाजपा को झटका, पति पत्नी हारे

अल्मोड़ा: ज़िले के भैसियाछाना ब्लॉक से बड़ी ख़बर सामने आयी है। यहाँ हुए पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम और उनकी पत्नी पूजा देवी दोनों को क्षेत्र पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। ब्लाक में प्रमुख का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद संतोष कुमार को प्रबल दावेदार माना जा रहा था।संतोष कुमार नौगांव सीट से चुनावी मैदान में थे, जहां उन्हें सूरज कुमार ने 267 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। हैरानी की बात यह रही कि भाजपा जैसे बड़े संगठन से जुड़े होने के बावजूद संतोष तीसरे स्थान पर खिसक गए। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी और संतोष को ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित उम्मीदवारों में गिना जा रहा था। इसी बीच उनकी पत्नी पूजा देवी डूंगरलेख सीट से चुनाव लड़ीं, लेकिन वे भी मतदाताओं का विश्वास जीतने में असफल रहीं। यहां प्रिया चम्याल जीतने में सफल रही। उन्हें 388, दया देवी 228, पूजा देवी 199 मत मिले। वह भी तीसरे नंबर पर रही। इस हार ने साफ कर दिया है कि संगठनात्मक ताकत और स्थानीय जनाधार के बीच खाई अब और चौड़ी हो रही है।

This post was published on 31/07/2025 11:27 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year