U’khand panchayat chunav: टॉस से प्रधान पद पर विजेता बने नितिन
U’khand panchayat chunav: टॉस से प्रधान पद पर विजेता बने नितिन
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच चमोली में प्रधान पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां दो प्रत्याशियों के बीच बराबर का मुकाबला हुआ। टॉस से प्रधान पद पर विजेता घोषित किया गया। गोपेश्वर पीजी कॉलेज से एमए अर्थशाश्त्र की पढ़ाई कर रहे नितिन का चुनाव टॉस से हुआ। ग्राम पंचायत बणद्वारा में चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 383 वोट पड़े। नितिन को 138 और रविन्द्र को 138 वोट मिले। पहले चरण की मतगणना में सुबह नौ बजे ही मामला टाई हो गया। फिर साढ़े 10 बजे टॉस किया गया, जिसमें नितिन विजय हुए। नितिन एनएसयूआई से जुड़े हैं और 2022-23 में गोपेश्वर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ में महासचिव रहे। नितिन की अप्रत्याशित जीत से गांव और उनके समर्थकों में उत्साह है।
उत्तराखंड: गांव में नहीं OBC जाति के लोग फिर भी ग्राम प्रधान पद OBC आरक्षित उत्तराखंड पंचायत चुनाव में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। पौड़ी के एक गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए ओबीसी सीट तो आरक्षित हुई है। लेकिन गांव में एक भी…
सोशल मीडिया स्टार्स की पंचायत चुनाव में करारी हार उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाले चेहरे जब जमीनी राजनीति में उतरे, तो नतीजे चौंकाने वाले रहे। इंटरनेट की दुनिया में चमकने वाले इनफ्लुएंसर्स को पंचायत चुनाव में आम जनता ने नकार दिया। जिन चेहरों को…
बमनस्वाल में पहली बार 21 साल का युवक गौरव बने ग्राम प्रधान .... उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार कई जगहों पर युवाओं ने राजनीति में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के ग्राम पंचायत बमनस्वाल में पहली बार सबसे कम उम्र का…