• Wed. May 13th, 2026

    Uttarakhand खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नौकरानी माल लेकर फरार

    Uttarakhand खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नौकरानी माल लेकर फरार

    हरिद्वार-: ज्वालापुर में घर में काम करने वाली नौकरानी ने दिया संगीन वारदात को अंजाम, पूरे परिवार खाने में दे दिया नशीला पदार्थ, वीडियो में दिखाई दे रही है।हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलर्स व्यापारी के घर पर काम करने वाली नौकरानी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया उसी दौरान व्यापारी की बेटी वहां पहुंच गई जिसे देखकर नौकरानी फरार हो गई। व्यापारी के रिश्तेदार ने दी जानकारी में बताया। कि किस प्रकार पीड़ित की बेटी के अचानक पहुंचने के बाद नौकरानी भाग गई।गंभीर हालत में व्यापारी परिवार के सदस्य निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। नौकरानी ने कितने की लूट की है उसका पता लगाया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ितों की हालत बेहद गंभीर है, इसलिए अभी उनका बयान दर्ज नहीं किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद नौकरानी के फरार होने का वीडियो सामने आया है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed