बरसाती गधेरे में बहे वन दरोगा और महिला के शव बरामद
हल्द्वानी। बेतालघाट क्षेत्र के गैरखाल गांव निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट और ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बड़ौन के तोक बसोटिया निवासी तुलसी देवी के शव आज बरामद हो गए। दोनों अलग-अलग स्थानों पर बरसाती गदेरों में बह गए थे। बुधवार रात डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी माने जाते थे। काफी खोजबीन के बाद आज उनका शव SDRF टीम ने ढूंढ निकाला। वहीं, तुलसी देवी का शव भी बुधवार से लगातार चल रहे रेस्क्यू अभियान के बाद आज गौला नदी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के समीप बरामद हुआ। SDRF की टीम ने दिन-रात अभियान चलाकर दोनों शवों को खोज निकाला। इस दुखद हादसे से दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर है।
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे की खबरें आ रही है इसी कड़ी में आज बुधवार को उत्तरकाशी संगम चट्टी मोटरमार्ग पर रवाडा के पास आज वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वन रेंज अधिकारी की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो वन दरोगा घायल हो गए। ग्रामीणों की…
वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप यहां वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वन दरोगा शनिवार दोपहर से गायब थे । परिजनों और वन कर्मियों ने हत्या की आशंका जताई है। खटीमा से खबर सामने…
एसडीआरएफ ने किए शव बरामद अल्मोड़ा के विश्वनाथ क्षेत्र से तब सनसनी फैल गयी जब यहाँ युवक और युवती के डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा ये कल दिन (2pm) से लापता थे। एसडीआरएफ टीम ने रात 3 बजे तक चले रेस्क्यू अभियान में कड़ी मशक्कत के बाद…