U’khand अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती आठ सितंबर को
News uttarakhand
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद ने बताया कि अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती परीक्षा आठ सितंबर सोमवार को सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी।गढ़वाल मंडल के अभ्यर्थियों के लिए देहरादून व कुमाऊं के अभ्यर्थियों के लिए हल्द्वानी शहर में स्थित केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों के केंद्र व अनुक्रमांक पूर्व की भांति रहेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
11 से 21 सितंबर तक होगी अग्निवीरों शारीरिक परीक्षा भर्ती भारतीय सेना में अग्निवीर बनने वाले युवक-युवतियों के लिए शारीरिक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। आनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों की 11 से 21 सितंबर तक कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत के सोमनाथ मैदान में भर्ती रैली होगी।…
UKPSC की दरोगा भर्ती को लेकर आयी नई अपडेट एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः: A-5/DR/S.I. /E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक…