केन्द्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा किया मंजूर
केन्द्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक राष्ट्रपति ने 2015 बैच की उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता के त्यागपत्र को 16 सितंबर 2025 से स्वीकार कर लिया है।
देश से सबसे टफ एग्जाम UPSC को क्लियर कर IPS ऑफिसर बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। लेकिन उत्तराखंड की चर्चित IPS ऑफिसर रचिता जुयाल ने मात्र 10 साल की नौकरी के बाद इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की IPS ऑफिसर रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते DGP और मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे पर अंतिम अनुमोदन केंद्र सरकार ने कर दिया है। रचिता जुयाल का इस्तीफा पहाड़ी प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Uttarakhand: IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, बताया कारण देहरादून: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने इस्तीफे को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया है।उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी जुयाल…
उत्तराखंड सरकार ने किए आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है राज्य में दो आईपीएस अफसरों के तबादले हो गए हैं। आईपीएस रामचंद्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा बनाए गए हैं। अल्मोड़ा में तैनात एसएसपी रचिता जुयाल का प्रतिनियुक्ति में महाराष्ट्र तबादला हो गया है जबकि कुछ दिनों पूर्व ही उत्तराखंड कैडर में…
उत्तराखंड की धामी सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है उत्तराखंड में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले दिए गए हैं। आईपीएस प्रदीप कुमार राय वर्तमान एसएसपी अल्मोड़ा को 40वीं वाहिनी पीएसी के दूसरे कमांडेंट की जिम्मेदारी…