X

मीना शर्मा को मिला रामपाल सिंह मेमोरियल विशिष्ट शिक्षक सम्मान

मीना शर्मा को मिला रामपाल सिंह मेमोरियल विशिष्ट शिक्षक सम्मान
—————
जनपद अल्मोड़ा के राजकीय जूनियर हाई स्कूल सल्ला विकासखंड भैंसिया थाना की शिक्षिका मीना शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए बांदा जिला उत्तर प्रदेश में रामपाल सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा विशिष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। श्री रामपाल सिंह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एजुकेशनल इंटरनेशनल विश्व शिक्षक संघ एशिया प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बेहतर शिक्षा और शिक्षकों के हित के लिए समर्पित किया।

पुरस्कार के लिए देशभर से 306 शिक्षकों ने आवेदन किया था कमेटी ने पांच शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ चयनित करते हुए 11000 रुपए की नगदी राशि अंगवस्त्र प्रमाण पत्र व समृद्धि स्कीम देकर सम्मानित किया।

मीना शर्मा ने पूर्ण समर्पण भाव से शिक्षा में अपना योगदान दिया है। बच्चों सृजनात्मक बोधात्मक रचनात्मक आदि कौशलों के विकास हेतु एक शोध पुस्तक की रचना की और उसे प्रकाशित भी कराया, रंग कुमाऊं पुस्तक में बच्चों का कौशल परिलक्षित होता है। साथ ही महिला सशक्तिकरण हेतु भारत के कई राज्यों में जिसमें पंजाब हरियाणा गुजरात उत्तराखंड दिल्ली आदि बतौर संसाधन विशेषज्ञों के रूप में कार्य किया है शिक्षा और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर हमेशा अग्रणी रहकर अपनी भागीदारी भी निभाई है।

शर्मा ने बताया कि उनके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की डॉक्टर प्रज्ञा मध्यप्रदेश के अनिल राजपूत बरेली के लाल बहादुर गंगवार और तमिलनाडु के एक शिक्षक को इस सम्मान से अलंकृत किया गया उनका कहना है कि मेरी इस उपलब्धि में जितना योगदान मेरा है उतना ही मेरे परिवार का भी है और विद्यार्थियों का भी है इस सम्मान ने एक और मुझे गर्वान्वित तो किया ही है साथ ही अपने क्षेत्र में और अच्छा बेहतर कार्य करने के लिए अभी प्रेरित भी किया है।
इस कार्यक्रम को संपूर्ण रूप से संचालित करने में आनंद सिंह की (चीफ कोऑर्डिनेटर एशिया पेसिफिक) महत्वपूर्ण भूमिका रही।

This post was published on 26/09/2025 10:58 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........