X

Bageshwar पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु

बागेश्वर। जनपद के असों-बोहाला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्र के पटवारी एवं राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनकी अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सायं किशोर कांडपाल अपने घर पर भोजन कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में मातम छा गया। क्षेत्र के लोग और राजस्व विभाग के कर्मचारी गहरे शोक में हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने प्रशासन से घटना की पूरी जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

किशोर कांडपाल अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से राजस्व विभाग को एक ईमानदार अधिकारी की अपूरणीय क्षति हुई है। दिया।

This post was published on 05/10/2025 1:23 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year