कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ टीम और औषधि नियंत्रक विभाग ने काशीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए माता गर्जिया मेडिकल स्टोर से 1955 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए।यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि धामी सरकार नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत पुलिस, एसओटीएफ और औषधि विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं।इस छापेमारी में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी खतरनाक नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सख़्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश है — “नशे का कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
यह कदम दिखाता है कि उत्तराखंड सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हर स्तर पर कार्रवाई कर समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
This post was published on 09/10/2025 1:52 PM