X

चौराहे पर खड़े व्यक्ति को थार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

चौराहे पर खड़े व्यक्ति को थार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

 

हल्द्वानी – शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज रफ्तार थार ने सड़क पर ही राह‌गीर को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहा के पास 55 वर्षीय जीवन पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक था। मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

This post was published on 26/10/2025 8:28 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post