• Thu. Apr 30th, 2026

    चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

    एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस चोरी की घटनाओं के लगातार कर रही है खुलासे

    कोतवाली भवाली क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

     

    चोरी की 01 स्कूटी व 01 मो0साईकिल बरामद

          दिनांक 15.12.2025 को वादी श्री पुष्कर सिंह परिहार निवासी खैरना थाना भवाली द्वारा थाना में तहरीर दी कि उसकी दुकान गीता गारमेंट्स नाम से खैरना बाजार में है दिनांक 12.12.2025 की रात्रि को मैं अपना वाहन स्कूटी UKO4AD- 9845 को खड़ी करके घर चला गया था, सुबह आने पर स्कूटी चोरी हो गई।

     

         वादी के तहरीर के आधार पर थाना भवाली मे मु0अ0स0 69/25 धारा 303(2) बीएनएस पजीकृत किया गया ।

     

     

     

           उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु डॉo मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये। 

        इस आदेश के क्रम में डा0 जगदीश चन्द्रा , पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। 

     

          उक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को भवाली क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को मय चोरी किये गये वाहन स्कूटी व मो0साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

     

         पूछताछ के दौरान जानकारी मे आया की 03 अभियुक्त हल्द्वानी से पिकप सख्या UK04CB-5313 से बेतालघाट भट्टी की शराब लेकर गये थे, वापसी मे खैरना से स्कूटी चोरी कर ले गये इससे पूर्व भी इनके द्वारा खैरना बाजार से मो0साईकिल चोरी की गयी थी। 

    अभियुक्तगणों से बरामद किये गये वाहनों के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) /3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। तथा अभियुक्तो को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

     

     

     

    गिरफ्तारी-

    1.धीरज मौर्या पुत्र तुला राम मौर्या निवासी हाल मानपुर पश्चिम कटकन TP नगर हल्द्वानी व स्थायी पताः ग्राम पुरैना थाना- बहेड़ी बरेली (UP) उम्र 22 वर्ष

     

    2. अनुज कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी- मानपुर पश्चिम एकता विहार TP. नगर हल्द्वानी (नैनीताल) उम्र-२० वर्ष।

     

    इनके अतिरिक्त चोरी की घटना में एक अन्य वांछित प्रिसं बिष्ट पुत्र बालम सिंह विष्ट निवासी देवलचौड़ खाम TP नगर हल्द्वानी अभियुक्त का होना भी प्रयास में आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

     

     

     

    अभियुक्त से बरामद माल- 01 स्कूटी एक्टिवा व 01 मो0साईकिल

     

    1- सफेद रंग की एक्टिवा जिसका चेसिस नं0 ME4JF49LCLD008122

     

    2- मो0साईकिल काले रंग की जिसका चेसिस नं0 MBLHA1OA3EHC42530

     

     

     

    गिरफ्तारी / बरामदगी टीम-

     

    1. उ0नि0 रमेश चन्द्र पन्त चौकी प्रभारी खैरना

    2. कानि0 राजेन्द्र सती चौकी खैरना

    3. कानि0 जगदीश धामी चौकी खैरना

    4. पीआरडी आनन्द बल्लभ चौकी खैरना

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *