• Wed. May 13th, 2026

    नशे में धुत ट्रक चालक को इंटरसेप्टर ने किया गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा

     

    नशे में धुत ट्रक चालक को इंटरसेप्टर ने किया गिरफ्तार

     

     

         देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व प्रभारी इण्टरसेप्टर को 31 दिसम्बर व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत नशे में वाहन चलाने/रैश ड्राईविंग करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

        

     

            आज दिनांक- 30.12.2025 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी* के पर्यवेक्षण में *इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पांडे* व पुलिस टीम द्वारा चौसली के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान ट्रक संख्या UK04CB8897 के चालक मनोज नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज किया गया। 

    ट्रक में रेता भरा हुआ था, जो हल्द्वानी से सोमेश्वर की ओर जा रहा था। 

    इसके अतिरिक्त इंटरसेप्टर द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 अन्य चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed