जनगणना के लिए सभी 13 जिलों के 13 डीएम और 11 नगर निगमों के नगर आयुक्त प्रधान जनगणना अधिकारी बनाए गए हैं। जिलों में अल्मोड़ा में 1723, बागेश्वर में 8871, चमोली में 1203, चंपावत में 830, देहरादून में 2675, गढ़वाल में 2290, हरिद्वार में 4045, नैनीताल में 1912, पिथौरागढ़ में 1514, रुद्रप्रयाग में 821, टिहरी में 1969, ऊधमसिंह नगर में 3570 और उत्तरकाशी में 976 सुपरवाइजर व प्रगणक जनगणना में शामिल होंगे।
वहीं, नगर निगम अल्मोड़ा में 84, देहरादून में 2466, ऋषिकेश में 268, कोटद्वार में 441, श्रीनगर में 91, हरिद्वार में 577, रुड़की में 455, हल्द्वानी में 1009, पिथौरागढ़ में 203, काशीपुर में 445 और रुद्रपुर में 401 सुपरवाइजर व प्रगणक भवन गणना में शामिल होंगे। कुल मिलाकर 30,839 सुपरवाइजर व प्रगणक इस जनगणना में शामिल होने जा रहे हैं।
16वीं जनगणना की आधिकारिक घोषणा जारी, पहली बार होगी डिजिटल और जातिगत जनगणना भारत में 2011 के बाद पहली बार जनगणना होने जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को की। यह जनगणना दो चरणों में होगी—पहला चरण अक्टूबर 2026 में और दूसरा मार्च 2027 में।…
उत्तराखंड के नगर निकाय चुनावों से पहले एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की अनुपूरक रिपोर्ट से मेयर, पालिका चेयरमैन व नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों में बदलाव हो गया है। इसी महीने से निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष…
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज देहरादून,हरिद्वार, नैनीताल,टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना हैं।आज अल्मोड़ा में दिनभर बारिश की संभावना है। वही सुबह से…