• Thu. Apr 30th, 2026

    सेवा, संवेदना और सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण – आनन्द राम l

     

    सेवा, संवेदना और सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण मिशन सर्वमंगल सेवा समिति, ग्राम रणखिला (जिला अल्मोड़ा) के संचालक आनन्द राम एवं उनके समर्पित शिष्यों जो इस समिति के निष्ठावान सेवक भी हैं ने हाल ही में मानवता का एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्य किया।

    उन्होंने अपने ही गाँव रणखिला में एक जरूरतमंद गरीब परिवार के लिए गौशाला का निर्माण कराया, ताकि वह परिवार जंगल के खतरनाक जानवरों विशेषकर बाघ के भय से सुरक्षित रह सके।

    यह पहल केवल एक गौशाला का निर्माण नहीं, बल्कि करुणा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है। इस कार्य से उस परिवार को न केवल सुरक्षा मिली, बल्कि उनके जीवन में नई आशा और विश्वास का संचार भी हुआ।

    आनन्द राम सभी समाजवासियों से विनम्र अपील करते हैं कि वे मिशन सर्वमंगल सेवा समिति से जुड़कर इस सेवा-यज्ञ का हिस्सा बनें, ताकि हम सब मिलकर गरीबों, संतों, प्रकृति, जीव-जन्तुओं और हर जरूरतमंद की सेवा कर सकें।

    आइए, हम सब मिलकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं और दूसरों के जीवन को सुरक्षित, सरल और सुखमय बनाने में अपना योगदान दें।

    इस पुण्य कार्य की पूरे गाँववासियों ने हृदय से सराहना की और सभी सेवकों—पवन चीलुकुरी, श्रीकांथ वनापल्ली, श्रुति दीक्षित, मयंक श्रीवास्तव, श्लोखा शेट्टी, पंकज हांडे एवं आदित्य देसाई—के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

    सेवा ही सच्चा धर्म है, और सहयोग ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति –

    सर्वमंगल सेवा समिति ,

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *