• Thu. Apr 30th, 2026

    सूचना विभाग कर्मी हरीश सिंह बिष्ट( हरदा ) से 41 वर्षों की सेवा के उपरांत हुए सेवानिवृत्त।

    अल्मोड़ा, 30 अप्रैल 2026

    आज सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी, कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय पत्रकारों ने उपस्थित होकर श्री बिष्ट के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

    विदाई समारोह के दौरान बिष्ट को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

    अपने उद्बोधन में  हरीश सिंह बिष्ट ने सभी सहयोगियों, अधिकारियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सदैव सभी का सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *