• Wed. May 13th, 2026

    राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l

    अल्मोड़ा। जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के 14 छात्र-छात्राएं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता ऋषिकेश (देहरादून) स्थित बॉक्सिंग एरेना, रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-8 से अंडर-18 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
    कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी, अल्मोड़ा से 12 खिलाड़ी तथा दौलाघट से 2 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
    नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में मन्नत, माही बिष्ट, तनुश्री लटवाल, रजनी नेगी, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली, प्रियांशी गिनवाल, हर्षित भैंसोड़ा, योगेश सिंह सिजवाली, प्रखर सिजवाली, नितिश कुमार और तनुज लोहनी शामिल हैं, जबकि दौलाघट से आदित्य बिष्ट और सौरव सिंह भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
    और साथ ही विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की चार छात्राएं भी प्रतिभाग कर रही हैं— तनुश्री लटवाल, रजनी नेगी, कनिका सिजवाली व सिमरन सिजवाली।
    इस अवसर पर मुए-थाई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्या, अरुण बग्याल, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नीलेश जोशी, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, दीपक नौटियाल, ताइक्वांडो कोच कमल जोशी, कोच कुंदन सिंह, मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट, योग कोच प्रियांशु, भारती लटवाल, ममता बिष्ट, स्मिता जोशी, दीप्ती पाण्डेय, मुकेश सिंह बनकोटी, मनोज पाटनी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
    इस प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चयनित होंगे। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed