• Wed. May 13th, 2026

    उत्तराखंड राज्य मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा का जलवाउत्तराखंड राज्य मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा का जलवा
    3 स्वर्ण, 7 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 13 पदक, प्रदेश में तीसरा स्थान
    अल्मोड़ा। मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में ऋषिकेश (देहरादून) में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 7 रजत एवं 3 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए।
    स्वर्ण पदक विजेता: माही बिष्ट, रजनी नेगी, प्रखर सिजवाली
    रजत पदक विजेता: मन्नत, तनुश्री लटवाल, कनिका सिजवाली, योगेश सिंह, नितीश कुमार, तनुज लोहनी, सौरव सिंह
    कांस्य पदक विजेता: हर्षित भैसोड़ा, प्रियांशी गिनवाल, आदित्य बिष्ट
    टीम कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि 1-2 जून को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मुए-थाई चैंपियनशिप में भी अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप सिंह बुटोला द्वारा पदक एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
    खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अरुण बग्याल, ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, नीलेश जोशी, खेल विभाग के कोच कुंदन सिंह, कोच कमल जोशी, भारती लटवाल, ममता बिष्ट, स्मिता जोशी, दीप्ती पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी।
    विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
    विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    रजनी नेगी – स्वर्ण पदक
    तनुश्री लटवाल, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली – रजत पदक
    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी सहित समस्त स्टाफ एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed