• Wed. May 13th, 2026

    विद्यालय स्तर पर टॉपर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त कर्ता छात्रों को किया सम्मानित ।

    • राजकीय इंटर कॉलेज त्यूंणा बगड़वाल धार में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय स्तर पर टॉपर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त कर्ता छात्रों को,स्वर्गीय प्रवीन कृथ्वान स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति 2025 – 26 उनके पिता श्री हर्षमणी कृथ्वाण जी व उनके माता उर्मिलेश्वरी देवी, के द्वारा छात्रवृत्ति एवं टॉपर बच्चों को मोमेंटो वितरित किया गया जिसमें , हाईस्कूल में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः गौरव सिंह, कुमारी सलोनी, तृतीय स्थान कुमारी शिवानी व अखलेश कुमार, और इन्टरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान क्रमशः कुमारी दीपिका, कुमारी हिमानी, कुमारी कोमल को छात्रवृत्ति वितरित की गयी, सामाजसेवी मंगत मठियाल ने कहा मेहनत लगन से हम जिस कार्य को करते हैं, सफलता तभी मिलती हैं,साथ ही कृथ्वान परिवार, विद्यालय परिवार शिक्षा के क्षेत्र में किये प्रेरणादाई कार्य के लिए प्रशंसा की , शिक्षा ही है जो हमें समाज में विशेष स्थान देती है,साथ ही अभिभावकों की अपने होनहार बच्चों के उत्साहवर्धक पर उदासीनता पर हैरानी जताई विद्यालय परिवार की ओर से कृथ्वान परिवार, व समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed