• Fri. May 1st, 2026

    बमनस्वाल में पहली बार 21 साल का युवक बना ग्राम प्रधान

    उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार कई जगहों पर युवाओं ने राजनीति में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के ग्राम पंचायत बमनस्वाल में पहली बार सबसे कम उम्र का युवक प्रधान बना है। यहां महज 21 साल के गौरव ने जीत दर्ज की है। जिसके बाद युवाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

    धौलादेवी विकासखंड के ग्राम पंचायत बमनस्वाल में ग्राम प्रधान पद के लिए 3 तीन प्रत्याशी मैदान पर थे। जिनमें से 21 साल के गौरव ने यहां जीत दर्ज की है। गौरव को कुल 181 वोट मिले. उन्होंने अपने विरोधी प्रत्याशी को 89 वोटों से पराजित किया। गौरव वर्तमान में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहे हैं। गांव के इतिहास में पहली बार सबसे कम उम्र के प्रत्याशी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। जिसके बाद गांव के युवाओं में खुशी की लहर है।
    युवा प्रधान गौरव ने बताया कि उनका उद्देश्य राजनीति को एक नई दिशा देना और पारदर्शिता के साथ विकास करना है. उन्होंने बताया कि वे गांव को एक स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उनका फोकस डिजिटलाइजेशन और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *