• Sun. Feb 15th, 2026

उत्तराखंड: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय आशा कार्यकर्ताओं का मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून -चकराता त्यूनी  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरु इस प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को मात्र मृत्यु दर शिशु मृत्यु दर को कैसे रोका जाय  करके आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। गर्भवती महिलाओं की देखभाल गर्भावस्था का पता लगना गर्भावस्था के दौरान खतरे लक्षणों की पहचान , सुरक्षित प्रसव का प्रशिक्षण दिया जायेगा गर्भवती महिलाओं के प्रसव के बाद नवाजात शिशु की देखभाल के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।


ये तीन दिवसीय आशा कार्यकर्ताओं के कार्यकम के उद्घाटन प्रभारी डाक्टर नरेन्द्र सिंह राणा ने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ तरह बताया मुख्य प्ररिक्षक महाबीर राणा  आशा फैसिलिटेटर कविता सेमवाल ने आशाओ  को आरोग्य हेतु गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु की देखभाल के साथ साथ अन्य बिमारियों के टीकारण व अन्य बचाव के बारे में प्ररिक्षण दिया सभी आशा कार्यकर्ताओं को गांव गांव घर घर मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कैसे बचाया जाए और खतरे को दौरान गर्भवती महिलाओं की देखभाल कैसे की जाय, विषय में ये तीन दिवसीय कार्यक्रम में चर्चा होगी।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में रेखा , चंद्रा,कबिता शर्मा, प्रमिला देवी,उजाला देवी ममता देवी , सुषमा देवी,शिला देवी, गीता देवी आदि मौजूद है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *