• Mon. Mar 30th, 2026

    बारात से लौट रही कार खाई में गिरी हादसे में 4 लोगों की मौत

    अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना विकासखंड के जमराड़ी के नौगांव- बखरिया के बीच आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ बारात से लौट रही एक कार खाई में गिर गयी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिला शामिल है।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के काफलिगैर क्षेत्र के मटेला से एक बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गयी थी। आज सुबह वापसी के दौरान एक आल्टोकार काफलीगैर रोड पर नौगांव- बखरिया के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। राहगीरों ने इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगो को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत व बचाव अभियान चलाया। हादसे में 2 पुरुष और 2 महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मौके पर राहत बचाव का अभियान जारी है। प्रशासन टीम के पहुचने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *