X

10वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार

10वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार : Nitish Kumar will become CM for the 10th time

जनता दल (यूनाइटेड)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। पिछले दो दशकों में अधिकांश समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे 74 वर्षीय नेता को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शपथ दिलाएंगे। नीतीश कुमार के अलावा भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीयू से 10 और भाजपा से 13-14 मंत्री फिलहाल शपथ लेंगे। जेडीयू की संभावित लिस्ट में विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, लेशी सिंह, श्रवण कुमार जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, भाजपा की संभावित लिस्ट में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अलावा प्रेम कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन जैसे नाम हो सकते हैं। जीतनराम मंझी के बेटे संतोष मांझी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

This post was published on 20/11/2025 2:31 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post